TOP 6 KRISHNA BHAJAN LYRICS: Krishna Janmashtami 2020

TOP 6 KRISHNA BHAJAN LYRICS: Krishna Janmashtami 2020

In this eve of Krishna Janmashtami 2020, we have come up with Top 5 Krishna Bhajan Lyrics to make this day special for Lord Krishna. Now enjoy the most popular Krishna Bhajan Songs.

TOP 6 KRISHNA BHAJAN LYRICS Krishna Janmashtami 2020

Krishna Janmashtami 2020: Top Krishna Bhajan Lyrics

1)Achyutam Keshavam Krishna Damodaram Lyrics(Krishna Bhajan Lyrics)

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम।

कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं।

नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो।

याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी।

2)गोकुल से शोर आया माखन का चोर आया (Krishna Bhajan Lyrics)

गोकुल से शोर आया माखन का चोर आया
ये तो करता है दिन में चोरी
आज पकड़े गी गोकुल की गोरी
ये कैसा चित चोर आया
गोकुल से शोर आया माखन का चोर आया

माखन यशोदा के जिस का न ठोर है
चोरी के माखन का मजा कुछ और है
माँ यशोदा की ममता का चोर
नन्द बाबा की सांसो की डोर
ये बांधे सिर मोर आया
गोकुल से शोर आया माखन का चोर आया

दिन में गोपाल बाल मटकी उतारे
माखन समेट सारे मुह को सवारे,
कभी ग्वालिन से करे सीना जोरी,
मिले न माखन ऊँगली मरोड़ी
देखो ग्वालो का जोर आया
गोकुल से शोर आया माखन का चोर आया

3)मनमोहन मुरली वाले ओ भक्तों के रखवाले (Krishna Bhajan Lyrics)

मनमोहन मुरली वाले,ओ भक्तों के रखवाले
ओ बेड़ापार करईया हो…..

खेवइया भवसागर की नैया बेड़ा पार करईया हो,
मनमोहन मुरली वाले…

नन्दबाबा के परम दुलारें माँ यशुदा के छैया,
ग्वालो के गोपाल तुम्ही हो बलदाऊ के भइया,
हो घर घर माखन चुरैया,बेड़ा पार करईया हो,
खेवइया भव सागर…….

तृणावर्त सकटासुर मारे काली नाग नथइया,
अघा बका धेनुका पछारे हो गिरिराज उठइया,
गोपिन संग रास रचैया कंस निज धाम पठइया हो,
खेवइया भव सागर…….

ओ बनवारी कॄष्ण मुरारी भक्तन मान रखैया,
पाण्डव दल के बने सहारे कौरव नाश करैया,
बृजमोहन के असुरारी गीता ज्ञान करईया हो ,
खेवइया भव सागर……..

मनमोहन मुरली वाले,ओ भक्तों के रखवाले
ओ बेड़ापार करईया हो..…

4)आया कान्हा के जन्मदिन नाच लो रे (Krishna Bhajan Lyrics)

आया कान्हा के जन्मदिन नाच लो रे
जन्माष्ठमी का शुभदिन नाच लो रे
मेरे श्याम का जन्मदिन नाच लो रे

हैप्पी बर्थडे बोल रहे सब , मिलके बजाओ ताली
भोग लगाओ केक खिलाओ , कोई न जाए खाली
भाव से कान्हा को रिझाओ नाच लो रे
बेस डी जे का बडा के नाच लो रे
अपने ठाकुर को रिझाके नाच लो रे

नंद बाबा के आँगन देखो , आज बिछा है पलना
भक्त झुलाए बड़े प्रेम से , कान्हा झूले पलना
आई खुशिया अपार है नाच लो रे
छाई मस्ती बेशुमार है नाच लो रे
आया जग का पालन हार है नाच लो रे

देखो कैसा आलम छाया , कैसा शुभदिन आया
सारे जग को रचने वाला , बाल रूप में आया
जाया यशोधा ने लल्ला नाच लो रे
देखो मच गया हल्ला नाच लो रे
भर गई झोली और पल्ला नाच लो रे

बड़ा ही सुन्दर रूप सलोना , दुनिया से है न्यारा
नजर कही न लग जाये , ये लगता कितना प्यारा
इसकी नजर उतारो नाच लो रे
सारे नून राई वारो नाच लो रे
देखो जादा निहारो नाच लो रे

आज प्रेम से गुण गाओ , कान्हा के दर्शन पाऊ
बड़े चाव से भक्तो के संग , आज बधाई गाऊँ
मोहन कौशिक भजन सुनाओ नाच लो रे
ये हरीश गुण गाये नाच लो रे
आया जग का पालन हार है

5)माखन चोर आ गया ( Krishna Bhajan Lyrics)

आया ब्रिज का बांका गोकुल की गलियों में शोर हो गया
मटकी अपनी सम्बालो चोर चोर चोर माखन चोर आ गया

संग ग्वाल बालो के आकर करता माखन की चोरी
कोई अगर बोले तो करता ये बरजोरी
ये रंगीला बड़ा है हठीला बड़ा करे करा मात रोज ये नया
माखन चोर आ गया

नटखट बड़ा नन्द लाला ना सुने बात जग की,
ये अपनी मस्ती में रह्ता करता है अपने मन की
करता शेतानिया फोड़ता मटकियाँ चर्चा में सबकी ये आ गया
माखन चोर आ गया

माखन भरी देख मटकी खुद को न रोक पाए
लाख पेहरा ये फिर भी माखन झट कर जाए
सारी ब्रिज गोपियाँ इस की मन मानिया,
कुंदन सोचे करे भी तो कया
माखन चोर आ गया

6)कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी (Krishna Bhajan Lyrics)

कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी ॥
म्हारा हिवाड़ा मे उठे रे हिलोळ॥
कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी,

कन्हैया राधा तो सूती रंग रा महल मे ॥
ज्यारी अखियारी ॥ नीदडली उड़ाय ॥
कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी

कन्हैया नदी किनारे थारो गाव रे ॥
बठे ठंडी ठंडी ॥ आवेरे हिलोळ ॥
कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी

कन्हैया गोकुल मे बाजे थारी बासुरी ॥
बठे नाच रया हे नर और नार ॥
कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी

कन्हैया राधा तो सुन सुन हो गयी बावरी॥
बातो छोड़ दिया है घर और बार ॥
कन्हैया आछी बजाई रे कान्हा बासुरी

Happy Krishna Janmashtami 2020 to all of you. I hope you enjoyed all the Krishna Bhajan Lyrics to celebrate Krishna Janmashtami 2020.